फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bugle Sounds for Panchayat By-elections: Voting on May 10, Results on the Same Day

Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 10 मई को मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे

Wed, 15 Apr 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bugle Sounds for Panchayat By-elections: Voting on May 10, Results on the Same Day
नारनौल। पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले में चुनावी प्रक्रिया बुधवार से औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। मतदान 10 मई को होंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी जबकि उम्मीदवार 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

यदि किसी प्रत्याशी को अपना नाम वापस लेना है तो वह 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकेगा। इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और अंतिम प्रत्याशी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे जिससे चुनाव प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी बूथ पर पुनर्मतदान (री-पोल) की आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिए 12 मई की तारीख निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

इन गांव में होंगे उपचुनाव
जिले के खंड अटेली नांगल के तहत ग्राम पंचायत फतेहपुर में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न गांवों में पंचों के रिक्त पदों के लिए भी मतदान प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इनमें मुख्य रूप से खंड कनीना के गांव छितरोली, स्याना, कपुरी, धनौंदा, भोजावास, खंड महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना, खंड नांगल चौधरी के गांव इकबालपुर नंगली, बुढवाल, खंड नारनौल के गांव थाना, खंड निजामपुर के गांव मारोली, नापला, खंड सतनाली के गांव ढाणा व नंगला, ढाणी कुमहारान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed