फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   budget, 2017, train, station, fare,

रेल गाड़ियों में मिले अच्छी सुविधा

Tue, 31 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
 केंद्र सरकार आगामी 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है। पिछले कई वर्षों बाद इस बार रेलवे बजट आमबजट के साथ पेश किया जाएगा। रेल बजट से क्षेत्रवासियों एवं दैनिक रेलयात्री संघ को काफी उम्मीदें हैं। दैनिक रेलयात्रियों का मानना है कि इस बजट में जिले को नई गाड़ियां मिलने के साथ, स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पिछले तीन वर्ष के दौरान मोदी सरकार ने अपने रेल बजट में गाड़ियों का न तो विस्तार किया न ही नई गाड़ियां चलाई हैं। सरकार ने जो गाड़ियां पहले से ही चल रही है उन्हीं को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास कर रही है। महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद चौ. धर्मबीर एवं राजस्थान के सीकर जिले के सांसद सुमेधानंद महाराज ने अपने इलाके में नई रेलगाड़ियों को चलाने के लिए रेल मंत्रालय को सूची अवश्य भेजी है। यात्रियों का यह भी कहना है कि गाड़ी भाड़े में आवश्यकता अनुसार जो वृद्धि करनी हो वो कर दें लेकिन यात्रियों की सुविधाओं में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के लिए हो सर्वे
केंद्र की यूपीए-2 सरकार ने अपने रेल बजट में अलवर-चरखी दादरी वाया महेंद्रगढ़-नारनौल रेलवे लाइन की सर्वे करवाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद क्षेत्र की एक बार भी सर्वे नहीं हुआ, इस मामले को लेकर प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा रेल मंत्री सुरेश प्रभु से तीन बार मिल चुके हैं। रेलमंत्री ने अभी तक आश्वासन ही दिया है, शायद इस रेल बजट में रेलवे जंक्शन का सर्व होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि लगभग 160 किलोमीटर की इस दूरी पर रेल ट्रैक शुरू हो जाने से महेंद्रगढ़ राजस्थान के अलवर जिले के साथ उत्तर प्रदेश राज्य से भी जुड़ जाएगा। साथ उत्तरी हरियाणा जिला उत्तरी हरियाणा से भी जुड़ेगा।
विज्ञापन

नई गाड़ियां चलने की उम्मीद
रेवाड़ी से रींगस रेलवे स्टेशन पर मात्र 3 पैसेंजर गाड़ियां चलती हैं। जबकि एक्सप्रेस गाड़ियां न के बराबर चल रही हैं। इस बजट से नारनौल वासियों को कम से कम 2 पैंसेजर तथा 2 एक्सप्रेस गाड़ियां मिलने की उम्मीद हैं। ट्रैक का आवाम परिवर्तन होने के बाद न तो गाड़ियां चली और न ही जयपुर से कनेक्टिविटी हुई। इस ट्रैक पर मात्र दिन और रात्रि को मात्र 16 गाड़ियों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन गाड़ियों के चलने की है संभावना:
 दैनिक रेलयात्रियों को उम्मीद है कि इस बजट में बीकानेर से ब्रहमपुत्र, हरिद्वार से बीकानेर प्रतिदिन, जोधपुर से दिल्ली पैसेंजर, हावड़ा जैसलमेर गाड़ियां चलने का प्रावधान है। इसके अलावा आदर्श स्टेशन का पूरा बजट मिलने की भी संभावना है। भाजपा ने अपने पहले आधे बजट में रेवाड़ी से सादलपुर डबल ट्रैक बनाने की घोषणा की थी उसकी दोबारा से सर्वे होने की उम्मीद है।
 
महेंद्रगढ़, नारनौल एवं भिवानी के लिए एक्प्रेस एवं पैसेंजर गाड़िया विभिन्न रुटों पर चलाने की मांग की गई है। इसके अलावा जहां एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं है वहां गाड़ियों का ठहराव की मांग भी की है। -धर्मबीर सिंह, सांसद
-----------------------------
जो गाड़ी सीकर से दिल्ली वाया महेंद्रगढ़ सप्ताह में 2 दिन चल रही है उसे नियमित करने, सीकर से रेवाड़ी के लिए 2 पैसेंजर गाड़ियां चलाने की उम्मीद है। इसका प्रपोजल हमने रेल बजट के लिए डाला है। -सुमेधानंद, सांसद सीकर राजस्थान
-
स्टेशन पर सुरक्षा की तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए। रेलवे स्टेशन पर न तो सीसीटीवी कैमरे हैं, न ही आरपीएफ चौकी। इसलिए स्टेशन पर सुरक्षा संबंधित व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। --सतेंद्र कुमार
रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों की संख्या तथा गाड़ियों के अंदर मिलने वाली सुविधा बढ़ाई जाए, चाहे केंद्र सरकार इसके लिए रेलयात्री किराया  बढ़ा दे। -वेद कुुमार
महेंद्रगढ़ रेलवे ट्रैक पर नई गाड़ियां मिलने की उम्मीद हैं। इस बार हरिद्वार से बीकानेर गाड़ी प्रतिदिन चलने की संभावना है। इसके अलावा आदर्श स्टेशन का शेष बजट भी मिलने की उम्मीद है। --सुंदर लाल जोरासिया, डीयूआरसीसी सदस्य एवं दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान

-
सतनाली, कनीना आदि स्टेशनों पर सभी एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव तथा स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जाने की उम्मीद है। इसके अलावा गाड़ियों के अंदर भी सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए। -सतबीर, दैनिक रेलयात्री संघ सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed