फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bord has upgraded hospital

बोर्ड बदलकर अपग्रेड कर दिया महेंद्रगढ़ का अस्पताल

Wed, 15 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bord has upgraded hospital
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के गेट पर लगा नया बोर्ड। - फोटो : Narnol
अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर इसे उप नागरिक अस्पताल बना दिया गया है। लेकिन एक भी सुुविधा में बढ़ोतरी किए बिना ही अस्पताल को अपग्रेड कर दिया गया। उप नागरिक अस्पताल के गेट पर अपग्रेड का बोर्ड नागरिक अस्पताल में लगा दिया है। अभी तक एक भी सीजेरियन केस नहीं किया गया है। महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं को नारनौल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल को सितंबर 2019 में तत्कालीन शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अस्पताल को 100 बेड का अपग्रेड करने का शिलान्यास किया था। उन्होंने एलान किया था कि नागरिक अस्पताल के लिए लगभग 42 चिकित्सक एवं स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों की अनुमति दी गई है। इसके अलावा 60 पद लैब सहायक, स्टाफ नर्स एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के दिए गए हैं। पिछले करीब 4 महीने में अस्पताल में कोई सुविधा नहीं बढ़ी है। अस्पताल के गेट पर नया फ्लैक्स लगा दिया गया है। जिस पर नागरिक अस्पताल का दर्जा दे दिया गया है। अस्पताल के अंदर अब भी उप नागरिक अस्पताल ही लिखा हुआ है। रिकार्ड के अनुसार 11 चिकित्सकों के पद हैं। जिनमें से 7 ही पद भरे हैं। अस्पताल महेंद्रगढ़ में सिविल सर्जन, एमडी, फिजिशियन, नेत्र विशेषज्ञ और हड्डियों के विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। लोगों को निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

रेफरल सेंटर बना नागरिक अस्पताल
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफरल केंद्र बना हुआ है। चिकित्सक एवं मशीनों की उपलब्धता नहीं होने पर घायलों को रेफर कर दिया जाता है। सर्दी में अस्पताल में अभी 350 ओपीडी आ रही है। गर्मी में ओपीडी 750 से अधिक हो जाती है। महीने में 50 से अधिक घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। कई घायल रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। अस्पताल में ब्लड बैंक भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हैं आधुनिक मशीनें
महेंद्रगढ़ अस्पताल को बने हुए लगभग 44 वर्ष हो चुका है लेकिन अभी तक अस्पताल में आधुनिक मशीनें नहीं हैं। अस्पताल में एक्सरे मशीन के अलावा कुछ नहीं है। अल्ट्रासाउंड, सीटी स्केन, एमआरआई, ब्लड बैंक, ब्लड सेपरेटर, वेंटिलेटर व ईसीजी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
40 मरीजों पर चाहिए एक चिकित्सक
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार एक चिकित्सक दिन में मात्र 40 मरीजों की जांच कर सकता है। महेंद्रगढ़ अस्पताल में प्रतिदिन 350 से 750 तक ओपीडी हो जाती है। नागरिक अस्पताल में केवल सात चिकित्सक हैं। जिसमें आपातकालीन ड्यूटी, पोस्टमार्टम इन्हीं चिकित्सकों के ही जिम्मे है। औसतन एक चिकित्सक को 100 से 150 मरीज देखने पड़ते हैं।

उप नागरिक अस्पताल को नागरिक अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया गया है। इसमें जल्द ही नागरिक अस्पताल की सुविधाएं दी जाएंगी। स्टॉफ के लिए प्रदेश सरकार को लिखा गया है। महिला रोग विशेषज्ञ का पद भी भरा गया है। महिला रोग विशेषज्ञ फिलहाल छुट्टी हैं। उनके आने पर सीजेरियन शुरू हो जाएंगे।
- संतलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सक अधिकारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed