फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BLO is the basis of successful elections in a democratic system: Omprakash Yadav

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सफल चुनाव का आधार है बीएलओ : ओमप्रकाश यादव

Sun, 20 Oct 2024 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
BLO is the basis of successful elections in a democratic system: Omprakash Yadav
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने विधानसभा चुनाव में नारनौल हल्का के पोलिंग बूथों पर सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ को सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि 76 फीसदी से अधिक मतदान वाले बूथों के बीएलओ को रविवार को ट्रस्ट के कार्यालय में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वन्य जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतपाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सफल चुनाव का आधार बीएलओ ही है। उनके बिना चुनाव प्रक्रिया की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने कहा कि बीएलओ लगातार मतदाताओं के वोट बनाने, शिफ्टिंग, नए मतदाता जोड़ने व आधार लिंक जैसे कार्यों के माध्यम से आपने क्षेत्र में कार्यरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया का अधिकांश भाग शिक्षा विभाग के कर्मचारी ही संपन्न करते हैं, जिनमें बीएलओ अहम स्थान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बीएलओ हुए सम्मानित
राकेश शर्मा ने बताया कि समारोह में चयनित बीएलओ को प्रंशसा पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया l नारनौल विधान सभा क्षेत्र के बूथ नंबर 3 नांगल काठा से सुरेंदर सिंह, चिंडालिया के बूथ नंबर 19 से जसवंत सिंह, फ़ैजाबाद के बूथ नंबर 35 से बिजेंद्र सिंह, डोहरकलां के एससी चौपाल बूथ नंबर 45 से वीरेंद्र सिंह शारीरिक शिक्षक, गांव सिलारपुर मेहता के बूथ नंबर 47 से मदनलाल जेबीटी, बूथ नंबर 58 से सत्यनारायण जेबीटी, कुतबापुर के बूथ नंबर 62 से राजेन्द्र कुमार जेबीटी, नसीबपुर के बूथ नंबर 67 से कैलाशचंद जेबीटी, सुभाष नगर के बूथ नंबर 120 से नवीन सैनी जेबीटी, शेखपुरा के बूथ नंबर 121 से प्राथमिक शिक्षक सुमेर सिंह, शेखपुरा के बूथ नंबर 122 से प्राथमिक शिक्षक नवीन सांवरा , शाहपुर दोयम के बूथ नंबर 124 से प्रदीप कुमार जेबीटी, गांव मंढाना के बूथ नंबर 142 से सुरेन्द्र सिंह, गांव मंढाना के बूथ नंबर 143 प्रदीप कुमार, गांव ताजीपुर के बूथ नंबर 144 से सुनीता आंगनबाड़ी वर्कर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप मान सिंह नूनीवाल, प्रभाष छककड़, अजय शर्मा, अमीचंद सैनी, दिनेश शर्मा, नरोत्तम सोनी, हरिराम नंबरदार, दिनेश कौशिक व राजकुमार सैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed