{"_id":"63b3f0d893638d24ee553c74","slug":"bike-riders-snatched-bag-from-woman-returning-from-bank-in-kanina","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कनीना में बैंक से पेंशन लेकर लौट रही महिला से बाइक सवारों ने छीना बैग, चेहरे पर कपड़ा बांधे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कनीना में बैंक से पेंशन लेकर लौट रही महिला से बाइक सवारों ने छीना बैग, चेहरे पर कपड़ा बांधे थे आरोपी
Tue, 03 Jan 2023 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 02:39 PM IST
सार
आरोपी ऑटो के बराबर बाइक लगाकर पैसों का बैग छीनकर ले गए। बैग में 20 हजार रुपये और पेंशन के जरूरी कागजात भी थे। आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती महिला और परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कनीना उपमंडल के गांव धनौंदा की एक महिला अपनी पेंशन पंजाब नेशनल बैंक से निकालकर ऑटो से घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो व्यक्ति पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए। बैग में कुछ जरूरी कागजात भी रखे थे। पीड़ित महिला ने शहर थाना कनीना में शिकायत दी। पुलिस अज्ञात छपटमारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।
सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत ने बताया कि धनौंदा गांव की कौशल्या पत्नी सुखबीर सिंह सोमवार दोपहर बाद पंजाब नेशनल बैंक कनीना से अपने खाते से पेंशन निकालकर ऑटो से गांव जा रही थी। जब वह यूरो स्कूल व महाराणा प्रताप कॉलेज के बीच पहुंची तो पीछे से एक बाइक सवार दो व्यक्ति आए। ऑटो के बराबर बाइक लगाकर पैसों का बैग छीनकर ले गए। बैग में 20 हजार रुपये और पेंशन के जरूरी कागजात भी थे। आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।