{"_id":"692c87ccb7760a8c45070563","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-swift-driver-referred-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122065-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्विफ्ट की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्विफ्ट की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक रेफर
Sun, 30 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के परिसर में विलाप करता मृतक का भाई कामेश्वर पासवास -
महेंद्रगढ़। शहर के जाटवास मोड़ पर शनिवार को स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से बाइक सवार बिहार के पूर्वी चंपारण हुसैनी जिले के मंगलपुर निवासी प्रदीप (37) की मौत हो गई जबकि बाइक चालक अनिल कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। शहर थाना पुलिस ने घायल अनिल के पिता दीपचंद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में दीपचंद ने बताया कि वे गांव राजवास के निवासी हैं और उनकी शहर के ऑटो मार्केट में सिलाई की दुकान है। बेटा अनिल कुमार दुकान को संभालता था और प्रदीप दुकान पर काम करता था और जाट कॉलोनी में किराये पर रहता था।
शनिवार को अनिल और प्रदीप नांगल सिरोही में कन्यादान करने गए थे। रात को वे कन्यादान कर वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे जाटवास मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक भी साइड में जा गिरी। इसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बाद में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और 112 टीम दोनों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने अनिल का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रेफर कर दिया जबकि प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने अनिल के परिजनों को सूचना दी। रविवार दोपहर को अनिल और प्रदीप के परिजन अस्पताल में पहुंचे और पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
बेटी के सिर से उठा पिता का साया
प्रदीप चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह शादीशुदा था और काफी सालों से दुकान पर काम रहा था। प्रदीप की पत्नी और 12 वर्षीय बेटी अपने पैतृक गांव में रहते हैं। प्रदीप के हादसे में जान गंवाने से बेटी से सिर से पिता का साया उठ गया जबकि परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी भी अब पत्नी के कंधों पर आ गई। प्रदीप के भाईयों का रो-रोककर बुरा हाल था।
वर्जन:
घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का दौरा किया गया। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ली गई है। साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। -पवन कुमार, शहर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़