फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhura Bhawani Temple resounded with chants in honor of Goddess Kaalratri.

Mahendragarh-Narnaul News: मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजा भूरा भवानी मंदिर

Sat, 17 Oct 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhura Bhawani Temple resounded with chants in honor of Goddess Kaalratri.
फोटो संख्या:60- माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वजा लेकर पहुंचे श्रद्धालु--स्रोत आयोजक
महेंद्रगढ़। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। माता भूरा भवानी मंदिर में सुबह से ही भक्त ध्वजा लेकर पहुंचे। जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

पुजारी सांवरमल शर्मा, रतन लाल शर्मा और राजू ने बताया कि मां कालरात्रि को साहस और शक्ति की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी पूजा से भय और संकट दूर होते हैं। इस दिन गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, प्रेस सचिव मुकेश चौहान और महंत शक्तिनाथ ने बताया कि अंबाला, सिरसा, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, दिल्ली और जयपुर सहित कई शहरों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed