{"_id":"6998a56b61c7f475a908fd9a","slug":"bhadangi-won-the-final-by-defeating-nahars-team-by-nine-wickets-narnol-news-c-203-1-sroh1010-124235-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भडंगी ने नाहड़ की टीम को नौ विकेट से हरा फाइनल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भडंगी ने नाहड़ की टीम को नौ विकेट से हरा फाइनल जीता
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- गांव गाहड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी को सम्मानित करते कमे
कनीना। गांव गाहड़ा में बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में भडंगी ने नाहड़ की टीम को नौ विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
खेल कमेटी सदस्य अजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबला गाहड़ा और नाहड़ के मध्य खेला गया। नाहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गाहड़ा की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। नाहड़ की टीम 10 रन से जीत गई।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गाहड़ा और भड़फ के मध्य मुकाबला खेला गया। भड़फ ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में गाहड़ा की टीम आठ ओवर में 100 रन ही ऑल आउट हो गई। भड़फ 27 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला भडंगी और नाहड़ के मध्य खेला गया। नाहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में चार विकेट खोकर 70 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए भडंगी की टीम ने छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन से मुकाबला जीत लिया। भडंगी नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
प्रतियोगिता में विजेता टीम भडंगी को 21 हजार रुपये व उपविजेता टीम नाहड़ को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करना है।
इस अवसर पर कमेटी सदस्य हैप्पी शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, अक्षय स्वामी, अजीत, कृष्ण, राहुल, नरेश, रोहित, नवीन, दीपक सहित अनेक खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।