फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   beti bachao, beti padao, raili, awerness, narnaul

सद्भावना और बेटी बचाने को किया प्रेरित

Sun, 19 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 19 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
beti bachao, beti padao, raili, awerness, narnaul
बेटी बचाने और पढ़ाने को किया प्रेरित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के निर्देशन में बनाया गया सोशल साइकिल क्लब नारनौल ने सर्वधर्म सद्भावना पर साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली पुलिस अधीक्षक के निवास से शुरू हुई। समापन फायरिंग रेंज रघुनाथपुरा पर जाकर हुआ। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष हामिद अख्तर ने साइकिल रैली का नेतृत्व करते हुए क्लब के सदस्यों के साथ अपने निवास स्थान से प्रात: 6 बजे रैली का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक ने महावीर चौक पर पौधा रोपण भी किया। रैली सद्भावना पर्यावरण देश भक्ती, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए शहर से होते हुए फायरिंग रेंज पहुंची। रैली में डीएसपी कनीना महेश शर्मा भी विशेष रूप मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य सर्वधर्म सद्भावना का नारा देकर लोगों में आपसी मेलजोल बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइकिल सोशल क्लब अब हर सप्ताह 50 पौधे शहर के सभी क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह लगाएगा व उनकी देखभाल करेगा। जिससे शहर का पर्यावरण स्वास्थ्य वर्धक हो सके। कल्ब हर सप्ताह शनिवार या रविवार को साइकिल रैली द्वारा किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर समाज को संदेश देते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के उपप्रधान आनंद जोशी, संजय शर्मा, टेकचंद यादव, कृष्णा आर्य, बलदेव चहल, बीकेएन पालीटेक्निक के प्राचार्य डीके रावत, सम्राट नरूला, जिला पार्षद विनोद भील, नगर पार्षद मनोज जांगडा, डा. जितेंद्र, राजेश कुमार, योगेंद्र यादव, प्रेमकुमारी, इंद्रपाल, राजेश कश्यप व महेंद्र सोनी आदि सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed