{"_id":"6a0f50956306bf863f037e7c","slug":"bca-course-at-government-college-receives-125-applications-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140223-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज के बीसीए कोर्स में आए 125 प्रतिशत आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज के बीसीए कोर्स में आए 125 प्रतिशत आवेदन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में लगातार आवेदन आ रहे हैं। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) कोर्स विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभरा है। बीसीए में कुल 40 सीटों के मुकाबले 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो सीटों का 125 प्रतिशत है।
डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि वहीं बीबीए में 40 सीटों पर 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए में 660 सीटों के लिए 92 आवेदन, बीकॉम में 240 सीटों के लिए 34 आवेदन, बीएससी लाइफ साइंस में 160 सीटों के लिए 38 आवेदन व बीएससी फिजिकल साइंस में 400 सीटों के लिए 71 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और विद्यार्थियों में तकनीकी व रोजगारपरक कोर्सों के प्रति विशेष रुचि देखने को मिल रही है। बीसीए में सीटों से अधिक आवेदन आना इसी का संकेत है।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से सहयोग कर रहा है। डॉ. सतीश सैनी ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की अपील की ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।