फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bardana scam is an example of corruption spread in the state: Rao Narendra Singh

बारदाना घोटाला प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का उदाहरण : राव नरेंद्र सिंह

Fri, 27 Mar 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bardana scam is an example of corruption spread in the state: Rao Narendra Singh
नारनौल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महेंद्रगढ़ में सामने आए बारदाना घोटाले को प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों की मेहनत और हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि खरीद प्रक्रिया में ही घोटाले हो रहे हैं। बारदाना जैसी बुनियादी व्यवस्था में गड़बड़ी यह साबित करती है कि सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि अगर समय रहते पारदर्शिता बरती जाती और निगरानी मजबूत होती, तो इस तरह के घोटाले सामने नहीं आते। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed