{"_id":"5e3462098ebc3ebfe82b1d82","slug":"bank-hadatal-was-efective-in-mahenfragarh-narnol-news-rtk5399857107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की पहले दिन की हड़ताल से 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की पहले दिन की हड़ताल से 500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
हड़ताल के कारण बंद रहा एसबीआई ।
- फोटो : Narnol
केंद्रीय बजट से ठीक पहले सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। उनके हड़ताल की वजह से सामान्य कामकाज पर खासा असर पड़ा है। दो दिवसीय इस हड़ताल के कारण 20 बैंकों का लगभग 500 करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। दो दिवसीय हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। दरसल बैंक कर्मचारी नवंबर 2017 से ही वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए अभी तक 12.25 वृद्धि की पेशकश की गई लेकिन यूनियन इस पर राजी नहीं हुई।
बैंक यूनियन नेता हितेष, बिजेंद्र सांगवान, ज्ञानचंद बागोतिया, देवेंद्र कुमार, कर्णसिंह व अनिल कुमार आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन को लेकर प्रबंधन के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनी।
31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। वहीं एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया जाना है। ऐसे में सरकार को चाहिए की वे बैंक कर्मचारियों की वेतन संशोधन की मांग को संसद में उठाकर पूरा करवाए। ताकि बैंक कर्मचारी भी बिना किसी विरोध एवं हड़ताल के अपना कार्य सुचारु कर सके।
विज्ञापन
ये हैं बैंक कर्मचारियों की मांग
वेतन में कम से कम 20 प्रतिशत की वृद्धि, कार्य दिवस पांच दिन करने, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय पेंशन अपडेट करने, परिवार को मिलने वाले पेशन में सुधार करने, अधिकारियों से काम के घंटे भी नियमित करने,
कांट्रेक्ट और कॉरेस्पाडेंट को भी सामान वेतन देने की मांग उठा रहे हैं।
बैंक पर ताला देखकर उपभोक्ता निराश लौटे
बैंक में काम से आए उपभोक्ताओं को ताला देखकर वापस घर निराश लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं को हड़ताल की सूचना नहीं मिलने के कारण उन्हें इस समस्या से दोचार होना पड़ा। इस समय विवाह-शादियों का सीजन चल रहा है। हड़ताल की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को नहीं होने कारण शुक्रवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि वर्तमान में विवाह-शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में उपभोक्ता शादी समारोह का सामान आदि की खरीददारी के लिए बैंकों में रुपए निकालने पहुंचे, लेकिन यहां आने पर उन्हें पता चला की बैंकों की हड़ताल है। जोकि शनिवार भी जारी रहेगी। वहीं रविवार को अवकाश रहेगा।
बैंक की हड़ताल के कारण इस शुक्रवार को सभी सरकारी बैंकों में होने वाला करीब 500 करोड़ का लेन-देन ठप रहा। जिले में 20 सरकारी बैंक हैं। जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, सिंडिकेट बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक आदि बैंक है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक की जिले में दर्जनों शाखाएं है। इनमें अकेले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रतिदिन 200 करोड़ रुपए का लेन-देन होता है। जबकि अन्य बैंकों में 300 करोड़ का लेन-देन होता है। इस प्रकार शुक्रवार को नारनौल क्षेत्र में करीब 500 करोड़ का लेन-देन ठप रहा।