फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baghot wrestler Naresh won wrestling worth 11 thousand rupeesBaghot wrestler Naresh won wrestling worth 11 thousand rupees

Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत के पहलवान नरेश ने जीती 11 हजार रुपये की कुश्ती

Mon, 18 Aug 2025 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Baghot wrestler Naresh won wrestling worth 11 thousand rupeesBaghot wrestler Naresh won wrestling worth 11 thousand rupees
फोटो 2डेरोली अहीर मेले में पहलवानों के हाथ मिलवाते हुए सरपंच लखीराम यादव व अन्य।संवाद
सिहमा। सिहमा खंड के गांव डेरोली अहीर में बाबा गोगा जी महाराज के मेले का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बाबा जाहरवीर गोगा जी के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा की। इस मेले में गांव के सरपंच लखीराम यादव व मेला कमेटी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 11 हजार की कुश्ती प्रतियोगिता में डेरोली अहीर के पहलवान पवन को हराकर नरेश बाघोत ने जीती।
विज्ञापन

मेले में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम डेरोली अहीर को 31 हजार व द्वितीय नारनौल को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं 7100 को कुश्ती पहलवान विकास और पहलवान संदीप गहली के बीच हुई। जो रोमांचक मुकाबले के बाद बराबर रही।
विज्ञापन

सरपंच लखीराम यादव ने बताया कि राजस्थान में स्थित गोगामेड़ी मंदिर के बाद अगर गोगाजी का मंदिर है तो वह डेरोली अहीर की बणी में स्थित है। यह मेला लगभग सैकड़ों वर्षो से चला आ रहा है। इस मौके पर थानेदार मामन सिंह, प्रमोद, मंजीत पंच, रोहताश, महावीर बाबू, रामकिशन, राजेंद्र, मुनीम खान, सुनील ,राजपाल, ओमवीर, रघुवीर, पंकज शास्त्री ,अखिलेश इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed