फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Award for the student who came first in the science exhibition

Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम आने वाले विद्यार्थी का सम्मान

Tue, 04 Feb 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Award for the student who came first in the science exhibition
फोटो नंबर-02मॉडल संस्कृति स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते अ​धिकारी व स्टाफ सदस्य। स्रोत-सं
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम आने वाले बच्चों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 52वीं राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं के विद्यार्थी चिराग का सम्मान किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रोमिला यादव ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले कक्षा 8वीं के भवनेश व भव्य को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएमसी प्रधान हेमंत चौबे ने बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी छात्र इस क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर गणित प्राध्यापक कुलजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिराग की माता मंजूबाला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed