{"_id":"6a3825c910211ed986081e76","slug":"as-the-heat-rose-so-did-fridge-sales-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127579-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ी तो बढ़ी फ्रिज की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ी तो बढ़ी फ्रिज की बिक्री
विज्ञापन
फोटो संख्या:69-शोरूम से फ्रीज खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी का असर अब इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में साफ दिखने लगा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे फ्रिज की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों में इन दिनों ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है और फ्रिज की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।
दुकानदारों सुभाष अग्रवाल, शिवशंकर गर्ग और मनीष खुराना के अनुसार, फ्रिज की सप्लाई दिल्ली और नोएडा से हो रही है। इस समय बाजार में 13 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक के फ्रिज आसानी से उपलब्ध हैं। एक अनुमान के मुताबिक, शहर के करीब आठ शोरूमों में एक सप्ताह में लगभग 50 फ्रिज बिक रहे हैं।
कम बजट वाले ग्राहक ज्यादातर सिंगल डोर फ्रिज खरीद रहे हैं, जबकि बेहतर फीचर्स और ज्यादा जगह वाले डबल डोर मॉडल की भी मांग बढ़ रही है। बिजली बचाने वाले नए और आधुनिक मॉडल लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
शादी-विवाह और नए घरों में शिफ्ट होने वाले परिवार भी फ्रिज की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण फ्रिज अब घर की जरूरी जरूरत बन गया है जिससे इसकी बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है और बाजार में रौनक बनी हुई है।