{"_id":"6a11eed71ee82942ef088049","slug":"apply-for-admission-to-mahant-kheta-nath-college-by-31st-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140284-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महंत खेता नाथ कॉलेज में दाखिले के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महंत खेता नाथ कॉलेज में दाखिले के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
सिहमा। महंत खेता नाथ राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में उपलब्ध बीए कोर्स की 160 व बीकॉम की 80 सीट पर दाखिला होना है।
प्राचार्य डा.सुनील कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में प्रवेश फॉर्म भरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या जानकारी संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है। इसके लिए महाविद्यालय में आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं,योग्य शिक्षकों की व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थी समय से आवेदन करें और दस्तावेज तैयार करवा लें ताकि दाखिले के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।