फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ankita Thakur, Meena Kumari, Tejaswini and Pushpa Parihar won in the book cover design competition.

Mahendragarh-Narnaul News: पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता में अंकिता ठाकुर, मीना कुमारी, तेजस्विनी व पुष्पा परिहार ने मारी बाजी

Wed, 22 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ankita Thakur, Meena Kumari, Tejaswini and Pushpa Parihar won in the book cover design competition.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के तहत मंगलवार को पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि कैसे किताब और रंग जीवन को व्यवस्थित करने और जीवन को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि लोग किताबों को उसके कवर से आंकते हैं। उन्होंने बताया कि किताब के कवर का चित्र, उसका फोंट व रंग सबसे पहले पाठकों का ध्यान आकर्षित करता है इसलिए किताब के कवर का डिजाइन का सुंदर व आकर्षक होना आवश्यक है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच ने अपने संदेश के माध्यम से बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 70 विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने प्रतिभागिता की। आयोजन की समन्वयक एवं सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक ने कहा कि पुस्तक का कवर केवल सजावट का तरीका नहीं है। इसमें पुस्तक की कहानी का सारांश भी होता है। पुस्तक का कवर पाठकों को आकर्षित करने में बहुत मददगार होता है। विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम साझा किए। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने भी पुस्तक कवर के महत्त्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया। पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता में अंकिता ठाकुर ने प्रथम, मीना कुमारी ने द्वितीय तथा पीएम तेजस्विनी व पुष्पा परिहार ने संयुक्त रूप तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन विभाग के डॉ. विवेक बाल्यान व पोषण जीवविज्ञान विभाग की डॉ. अनिता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed