{"_id":"669568f3e0e4dae45b0d9f37","slug":"animal-owners-were-made-aware-in-the-animal-health-camp-in-village-dhauli-167-animals-were-treated-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110764-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव धौली में पशु स्वास्थ्य शिविर में पशुपालकों को किया जागरूक, 167 पशुओं का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव धौली में पशु स्वास्थ्य शिविर में पशुपालकों को किया जागरूक, 167 पशुओं का किया उपचार
Mon, 15 Jul 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव धौली में पशुपालकों को जागरूक करते चिकित्सक--स्रोत-- स्वयं
महेंद्रगढ़। पशु चिकित्सालय पाली के सौजन्य से गांव धौली में सोमवार को पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के आसपास के गांवों से 167 पशु पालकों ने अपने पशुओं का उपचार कराया।
शिविर में पाली के पशु चिकित्सक डॉ. लोकेश कुमार की ओर से पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना जैसे पशु बीमा योजना, दुधारू पशुओं की दूध प्रतियोगिता द्वारा मिलने वाले इनाम व पशुओं को लगने वाले मुंह खुर व गला घोंटू के टीकाकरण का महत्व बताया।
वीएलडीए सुरेंद्र सिंह ने पशुओं में हाेने वाले बाह्य प्रजीवियों के संक्रमण, थनैला रोग से बचाव एवं बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव के उपायाें के बारे में पशुपालकों को अवगत करवाया। शिविर में 167 पशुओं का विभिन्न बीमारियों का इलाज किया गया व दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर सरपंच अमित कुमार, औमप्रकाश, हनुमान, रामस्वरूप, महीपाल, सचिन उपस्थित रहे।