{"_id":"57376c694f1c1b8b60919c7d","slug":"angry-peolple-prevent-the-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यप्रणाली से खफा दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यप्रणाली से खफा दुकानदारों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महत्ता चौक स्थित दुकानदारों ने धुल, मिट्टी और गंदगी से परेशान होकर शनिवार की सुबह रोड पर जाम लगाकर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदारों ने सुबह करीब दस बजे जाम लगाया, जो एक घंटे तक चला। बाद में मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी साधूराम ने दुकानदारों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस जाम के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने पैदल व मोटरसाइकिल पर जाने वालों को भी वहां से नहीं निकलने दिया।
जाम लगाने वाले दुकानदार विजय छिलरो, अशोक कुमार, हजारीलाल सैनी, फकीरचंद, रोहतास, विक्की तथा रामकिशन आदि ने बताया कि गत 10 दिन पहले नई सीसी रोड बनाया गया था। रोड बनाने के बाद नप सड़क पर मिट्टी डालकर भूल गई। सड़क पर धूल उठने से परेशान होकर ही उन्होंने जाम लगाया। दुकानदारों ने बताया कि इसके अलावा यहां पर आसपास गंदगी भरा माहौल हो गया है। कूड़े के ढेर भी यहां पड़े रहते हैं। इसके कारण यहां का वातावरण पूरा दिन दुर्गंधभरा रहता है।
दस दिन पूर्व हुआ था रोड का निर्माण
महत्ता चौक से सुभाष स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण लगभग दस दिन पूर्व करवाया गया था। इस पर ठेकेदार ने मिट्टी डालकर उसकी तराई करने का काम शुरू किया था। लगभग तीन-चार दिनों से उक्त मिट्टी सूखने के बाद तेज हवा के साथ उड़ने लगी थी जिससे मुख्य सड़क के दुकानदार भारी परेशान थे। वहीं यहां पर आसपास गंदगी ने भी पांव पसार रखे हैं। यहां के लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे प्रशासन तथा ठेकेदार से भी अपनी व्यथा सुना चुके थे, लेकिन किसी ने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
नप प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
जाम लगाने के बाद दुकानदार जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना मिलने पर सिटी थाना के प्रभारी साधुराम मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद जब थाना प्रभारी ने यह आश्वासन दिया कि शाम तक या तो उक्त मिट्टी का उठा लिया जाएगा या फिर इस पर पानी की तराई करवा दी जाएगी। तब जाकर लोगों ने जाम को खोला।
जाम के दौरान दुपहिया वाहन चालकों ने किया जाम का विरोध
शहर के महता चौक पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए जाम को देखकर वहां से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालकों ने जाम लगाकर खड़े लोगों को विरोध किया। दुपहिया वाहन चालकों ने कहा जाम लगाकर आम जन को परेशान न करके विभागीय अधिकारियों को सामने जाकर विरोध करें। उन्होंने कहा रोड करने से आमजन को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा है। वहां से गुजर रहे एक दुपहिया चालक तो जाम लगाने वाले लोगों से बहस करने लगे।