फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger among the people of Buchawas village regarding problems in electricity bills.

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली बिलों में हो रही परेशानियों को लेकर गांव बुचावास के लोगों में रोष

Sat, 03 Feb 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Anger among the people of Buchawas village regarding problems in electricity bills.
सब डिवीजन बुचावास में ग्रामीणों साथ बिजली ​बिल को दिखाते बलवान फौजी।
महेंद्रगढ़। गांव बुचावास के ग्रामीणों ने सब डिविजन बुचावास में एकत्रित होकर बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली बिलों में हो रही परेशानियों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ सालों से बिजली विभाग द्वारा भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने अधिकारियों को बताया कि बिजली निगम द्वारा पूरे महीने के बिल का जो एवरेज आएगा, उसमें दो महीन की सिक्योरिटी डिपाॅजिट के रूप में लिया जाएगा। निगम की ओर से सिक्योरिटी डिपॉजिट पर ब्याज का उपभोक्ताओं को लालच दिया जा रहा है, लेकिन इसके कारण आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी बढ़ेगा। सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता किसी कारण से समय पर बिल नहीं भर पाता है तो बिल की राशि विभाग की ओर से सिक्योरिटी के रूप में काट ली जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण डॉ. धर्मवीर यादव, सूबेदार धर्मवीर, महावीर, वेदपाल, जोगिंद्र, कंवर सिंह, बीरेंद्र, बाबूलाल, राकेश, सतवीर, सुरजन बताया कि जब से कंप्यूटराइज्ड मीटर घर के बाहर लगाए हैं तब से बिलों में अनियमिता आ रही है। उन्हें ठीक कराने के लिए विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि विभाग के नियमों के कारण आमजन पर भी अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed