फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi center to be built in village Bhadraf at a cost of Rs 10 lakh, tender issued

Mahendragarh-Narnaul News: गांव भड़फ में 10 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र, टेंडर जारी

Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center to be built in village Bhadraf at a cost of Rs 10 lakh, tender issued
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों के पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी किए गए हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, तालाब सुधार, ई-लाइब्रेरी और ओपन जिम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

कनीना ब्लॉक के गांव बाघोत में तालाब के पास फिरनी रास्ते की इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से पक्कीकरण का कार्य किया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत 2.56 लाख रुपये है। वहीं गांव भड़फ में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए 10.94 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। गांव सेहलंग में हनुमान मंदिर से मुख्य सड़क तक फिरनी निर्माण पर 20.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नारनौल ब्लॉक के गांव मंडलाना में तालाब के अतिरिक्त कार्यों पर 8 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव बलाहा कलां में शिव मंदिर के पास जोहड़ की रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 6.77 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। गांव कुलताजपुर में आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 8.67 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं में होगा विस्तार
गांव रघुनाथपुरा में पार्क में ओपन जिम की स्थापना के लिए करीब 2.97 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। वहीं गांव टहला में ई-लाइब्रेरी हॉल के निर्माण पर 7.56 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव जादूपुर में वाटर बूस्टिंग से श्मशान घाट तक आईपीबी रास्ते के निर्माण के लिए 9.15 लाख रुपये और गांव बदोपुर में पीडब्ल्यूडी रोड से शीशपाल के घर तक रास्ता निर्माण के लिए 12.48 लाख रुपये की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed