{"_id":"6ab0230733da3f7e4b014eee","slug":"an-order-for-three-trips-was-issued-five-months-ago-but-the-train-never-ran-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145592-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच महीने पहले जारी हुआ था तीन ट्रिप का आदेश, लेकिन ट्रेन ही नहीं चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच महीने पहले जारी हुआ था तीन ट्रिप का आदेश, लेकिन ट्रेन ही नहीं चली
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा करीब 5 माह पहले वाया रेवाड़ी-नारनौल-रिंगस होते हुए दादर-वैष्णों देवी ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए थे। यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मियों की छुट्टियों से पहले जारी किए निर्देश के बाद भी पांच माह बीत गए और एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। निर्देशानुसार दादर-वैष्णों देवी ट्रेन सप्ताह में एक बार संचालित की जानी थी। वहीं रेल सेवा को तीन सप्ताह तक चलाया जाना था। जिसके बाद यात्री भार संख्या के अनुसार निर्णय लिया जाना था कि ट्रेन का संचालन नियमित रखा जाएगा या नहीं। लेकिन ट्रेन नहीं चलने से वैष्णों देवी के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा आज तक क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाई है। दादर-वैष्णों देवी ट्रेन के संचालन के लिए दैनिक यात्री एवं जन कल्याण संघ के सदस्यों ने रेलवे अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपे हैं।
गत पांच माह में दो बार रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। हमारी मांग है कि नारनौल स्टेशन से होते हुए दादर-वैष्णों देवी ट्रेन को सप्ताह में एक बार नियमित रूप से चलाया जाए। लेकिन गर्मियों की छुट्टियों से पहले निर्देश तो जारी किए गए, लेकिन ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। नारनौल स्टेशन से बहुत कम ट्रेन का संचालन किया जाता है और स्थानीय लोग आवागमन के लिए बस पर निर्भर है। जिससे सफर के दौरान किराया व समय अधिक लगता है।