फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AIUTUC demonstrated for demands

एआईयूटीयूसी ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
AIUTUC demonstrated for demands
नारनौल। एजुसेट स्कूल चौकीदार यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी ने बुधवार को मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नगराधीश मंगलसैन को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले लघु सचिवालय पार्क में एकत्रित होकर जिला प्रधान धर्मपाल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कि एजुसेट स्कूल चौकीदार पिछले 15 वर्षों से स्कूलों में चौकीदारी का काम कर रहे हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए, तब तक न्यूनतम वेतन 24000 रुपये लागू किया जाना चाहिए। वे मामूली मानदेय पर दिनरात ड्यूटी कर रहे हैं, इतने मानदेय में घर परिवार का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। वर्दी का सालाना भुगतान समय पर किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट के अभाव में वेतन नहीं रोका जाए, वेतन भुगतान हर महीने समय पर भुगतान खातों में जमा हो। इस अवसर पर एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, सचिव छाजूराम रावत, रूपचंद, सुमेर सिंह, किरण कुमार, छितरमल, सुरेंद्र, सतीश, सीताराम, रामफल, नरेश व कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed