{"_id":"661c454c15dcab2fec06a8eb","slug":"aerial-firing-entered-the-house-the-car-was-also-smashed-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108821-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर हवाई फायरिंग, गाड़ी भी तोड़ डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर हवाई फायरिंग, गाड़ी भी तोड़ डाली
Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव मोड़ी में सेवानिवृत्ति सैनिक के घर में घुसकर शनिवार को शरारती तत्वों ने हवाई फायरिंग कर दी। घर में खड़ी गाड़ी को भी लाठी डंडों से तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोड़ी निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि शनिवार को करीब 4:30 बजे वह भोजावास से जब घर पहुंचे तो पत्नी ने बताया कि एक गाड़ी में चार से पांच लड़के व दो मोटरसाइकिल पर चार से पांच लड़के घर के अंदर घुस गए और उन्होंने हवाई फायरिंग की और उसके बाद घर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को लाठी डंडों से तोड़ दिया।
कनीना सदर पुलिस में दी शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि हवाई फायरिंग करने वालों में जयप्रकाश बोहका और कृष्ण भोजावास थे बाकी और लोगों को वह नहीं पहचानते। थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि मोड़ी निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जयप्रकाश बोहका, कृष्ण भोजावास सहित आठ लोगाें पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।