फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission for 5 seats in PG College and 2 seats in Women's College

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज में 5 और महिला कॉलेज में 2 सीट पर दाखिला

Wed, 06 Nov 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Admission for 5 seats in PG College and 2 seats in Women's College
नारनौल। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर बुधवार को दाखिले किए गए। राजकीय महाविद्यालय में 5 सीट पर दाखिले किए गए। वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय में केवल दो सीट पर दाखिले किए गए। मिली जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में बीए कोर्स में 3, बीएससी फिजिकल साइंस में 1 और बीएससी लाइफ साइंस में 1 सीट पर दाखिला किया गया। दाखिले के लिए पोर्टल को केवल एक दिन के लिए खोला गया था।
विज्ञापन


सत्र 2024-25 में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में इस बार दाखिलों में छात्रों का रुझान कम दिखाई दिया। जिस कारण अधिकतर सीट पर दाखिले ही नहीं हुए। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एडमिशन पोर्टल को कई बार खोला गया है और दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
विज्ञापन

-------------
25 नवंबर से होनी है परीक्षा
आगामी 25 नवंबर से स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं आरंभ होने जा रही है। परीक्षाओं में केवल 20 दिन शेष है और अब तक रिक्त सीट पर दाखिले किए जा रहे हैं। ऐसे में जो छात्र अब दाखिला ले रहे हैं, उन्हें विषय को समझने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
छात्रों की मांग के मद्देनजर दाखिले के लिए बुधवार को एक दिन के लिए एडमिशन पोर्टल खोला गया था। इसके तहत कॉलेज में 5 रिक्त सीट पर छात्रों ने दाखिला लिया। दाखिला लेने वाले सभी छात्रों से अपील है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवा लें, ताकि आगामी परीक्षाओं में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed