फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Administration sets up camp; people say notice should have

Mahendragarh-Narnaul News: प्रशासन ने लगाया शिविर, लोग बोले-पहले से देनी थी सूचना

Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Administration sets up camp; people say notice should have
फोटो संख्या:76- ​शिविर के दौरान  हैप्पी कार्ड लेता उपभोक्ता--संवाद
महेंद्रगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन की सुविधाओं के लिए शिविर आयोजित किया गया। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने के लिए मौके पर ही आवेदन लिए गए। लेकिन लोगों को शिविर की जानकारी न होने से 40 से अधिक लोग ही पहुंच पाए।
विज्ञापन

नवीन, प्रदीप, रणजीत और मुकेश ने बताया कि नगर पालिका ने मुनादी तक नहीं करवाई, इसलिए बड़ी संख्या में लोग जानकारी से वंचित रहे। समय रहते सूचना मिलती, तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचते। उनका कहना है कि सूचना कम से कम दो दिन पहले दी जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचाना है, लेकिन जानकारी ही समय पर नहीं मिलेगी, तो इसका पूरा लाभ मिलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे अन्य लोगों ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि भविष्य में शिविर से पहले नगर पालिका और संबंधित विभाग पर्याप्त प्रचार-प्रसार करें। मुनादी के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सूचना चस्पा करने और अन्य माध्यमों से जानकारी देने की व्यवस्था हो। तारीख, समय और स्थान पहले पता होने पर अधिक लोग लाभ उठा सकेंगे।
पार्षद राजेश सैनी, भतेरी देवी और सुखबीर ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन ने शिविर की कोई सूचना नहीं दी। रविवार सुबह ही जानकारी मिली, जबकि दो दिन पहले मिलनी चाहिए थी।
सभी वार्डों और शहर में मुनादी करवाई जानी चाहिए थी ताकि वार्ड के लोगों को शिविर में भेजकर योजनाओं की जानकारी दी जा सके और वे इनका फायदा उठा सकें। भाजपा पार्षद (वार्ड नंबर नौ) देवेंद्र सैनी उर्फ सोनू ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे सूचना दी गई। यह सूचना दो दिन पहले मिलनी चाहिए थी, ताकि शहर के नागरिक इसका लाभ ले सकें।

डीएमसी रणबीर सिंह ने बताया कि सेवा सिद्ध पखवाड़ा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहा है। इस दौरान विभिन्न विभाग कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि “सेवा मेरा योगदान” के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा सहित करीब 12 से 13 विभागों की लगभग 25 गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed