{"_id":"5f1c674a8ebc3e63bc3cc40b","slug":"additional-200-beds-will-be-arranged-in-kovid-19-care-center-antigen-test-begins-narnol-news-rtk56572573","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 केयर सेंटर में होगी अतिरिक्त 200 बेड की व्यवस्था, एंटीजन टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 केयर सेंटर में होगी अतिरिक्त 200 बेड की व्यवस्था, एंटीजन टेस्ट शुरू
विज्ञापन
कोविड सेंटर की जानकारी लेते उपायुक्त आरके सिंह।
- फोटो : Narnol
उपायुक्त आरके सिंह ने शनिवार को गांव पटीकरा के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अतिरिक्त 200 बेड लगाने के निर्देश दिए हैं।
डीसी ने कहा कि जिला में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में अच्छी सुविधाएं हैं। यहां पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही यहां का वातावरण भी अन्य जगह से स्वच्छ है। डीसी ने निर्देश दिएञ हैं कि यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाए। यहां पर दवाइयों की उचित मात्रा में उपलब्धता होनी चाहिए। चिकित्सा अधिकारी लगातार अस्पताल में दाखिल मरीजों से बातचीत करें। डीसी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में 200 अतिरिक्त बेड लगाने में किसी भी तरह की समस्या है तो तुरंत उन्हें बताएं ताकि समय रहते यह कार्य पूरा किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि जल्द ही इस बारे में आगे की कार्रवाई शुरू कर देंगे।
रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू, कुछ देर बाद ही रिजल्ट
नारनौल। जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू हो गया है। शनिवार को दो टीमों ने 57 लोगों के एंटीजन टेस्ट हुए। इसमें लोगों को कुछ देर बाद ही रिजल्ट आय गया। शुक्रवार और शनिवार को एंटीजन टेस्ट में चार लोगों कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोविड-19 के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि दो टीमें कंटेनमेंट जोन में लोगों के कोरोना वायरस की जांच कर रही हैं। डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को एक टीम ने 11 और दूसरी टीम ने 46 लोगों की एंटीजन जांच की। जांच के बाद करीब 25-30 मिनट में ही लोगों की रिपोर्ट आ गई। डॉ.सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को आरटी पीसीआर के तहत 346 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें नागरिक अस्पताल में 77, नांगल चौधरी में 60, सीएचसी अटेली में 26, सतनाली में 21, कनीना में 34, नांगल सिरोही में छह, दोचाना में 45, महेंद्रगढ़ में 38 व मोबाइल टीम ने 39 लोगों के कोरोना सैंपल लिए।