{"_id":"6744e260bd8e69b0a00f44b4","slug":"adc-listened-to-peoples-problems-in-the-camp-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118530-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में एडीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Tue, 26 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसी प्रकार सभी उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए गए।
एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार हर रोज जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस को समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। जिला स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर में जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाए व समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। ये शिविर समस्याओं के समाधान में कारगर साबित हो रहे हैं। एक ही समय में सभी अधिकारी एक स्थान पर मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हैं। इस मौके पर डीएसपी सुरेश कुमार, सीएमओ डॉ. धर्मेंद्र सांगवान और डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।