{"_id":"66566698b2cbce51770f5655","slug":"accused-of-assault-and-vandalism-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112695-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट कर तोड़फोड़ करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट कर तोड़फोड़ करने के आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 May 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 29 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
मारपीट कर तोड़फोड़ करने के मामलों में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हमीदपुर निवासी दिनेश उर्फ गौरव के रूप में हुई है। आरोपी ने बेगपुर अटेली में मारपीट और तोड़फोड़ करने की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट, लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। 25 सितंबर को बेगपुर निवासी प्रवीन ने थाना अटेली में शिकायत दी कि वह अपने गांव में हलवाई की दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान बेगपुर निवासी प्रवीन आया और उसके साथ 4-5 अन्य व्यक्ति थे। उनके हाथों में डंडे थे, जिन्होंने एकदम दुकान में घुसकर उसके ऊपर हमला कर दिया और दुकान में तोड़-फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। वहीं एक अन्य मामले में 7 अक्तूबर को बेगपुर निवासी राजेंद्र ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई कि वह घर पर अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान बेगपुर निवासी प्रवीन गाड़ी में अपने 6-7 साथियों के साथ आया और हाथों में डंडे लिए। घर में घुसकर हमला किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।