Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused in a life-threatening assault granted regular bail by the court

Mahendragarh-Narnaul News: जानलेवा हमले के आरोपी को अदालत से मिली नियमित जमानत

Wed, 25 Nov 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused in a life-threatening assault granted regular bail by the court
नारनौल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत ने जानलेवा हमले के मामले में गांव कुरहावटा निवासी राहुल को नियमित जमानत दे दी है। आरोपी 27 जून से न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र के अनुसार, 3 जून की रात करीब 10:30 बजे वह कुरहावटा स्थित आस्था ढाबे पर गया था। वहां राहुल, अरुण और गौरव मिले। आरोप है कि बातचीत के बाद राहुल और अरुण ने लोहे की छड़ों से उसका रास्ता रोक लिया और तीनों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किए। इस मामले में 11 जून को थाना सदर महेंद्रगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि सह आरोपी अरुण को 12 नवंबर को जमानत मिल चुकी है। इसलिए समानता के आधार पर राहुल को भी जमानत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस चालान पेश कर चुकी है। वहीं सरकारी वकील ने अपराध की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताते हुए जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर राहुल को जमानत दे दी। अदालत ने उसे गवाहों को प्रभावित न करने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने की शर्त भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed