फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accused arrested in the sex determination case were taken on remand for two days

Mahendragarh-Narnaul News: भ्रूण लिंग जांच मामले में गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 26 Feb 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in the sex determination case were taken on remand for two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम ने शनिवार को भ्रूण लिंग जांच मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था जिन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इन आरोपियों से भ्रूण लिंग जांच करने वाले मुख्य आरोपी चिकित्सक के बारे में पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि 23 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच करने वाला एक गिरोह नारनौल व अटेली के क्षेत्र में सक्रिय है। इस पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। टीम में सिविल सर्जन कार्यालय से अशोक कुमार को भी शामिल किया गया। इसके अलावा एक पुलिस टीम भी गठित की गई। वहीं एक डिकाय रोगी तैयार कर उसे भ्रूण लिंग जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद डिकाय रोगी को भ्रूण लिंग जांच के लिए सात बजे अटेली कनीना रोड नियर अनारकोर अस्पताल के पास बुलाया गया। जहां दो व्यक्ति निर्मल व अन्य व्यक्ति द्वारा नकली रोगी को गाड़ी में बैठाकर किसी अनजान जगह ले गए।
विज्ञापन

रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी स्वास्थ्य विभाग की टीम की आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद टीम ने वहीं रूक कर उस गाड़ी के आने का इंतजार किया। रात करीब 8:30 बजे एक गाड़ी नारनौल-रेवाड़ी रोड पर एक ग्रीन पार्क होटल पर आकर रुकी जिसमें से नकली रोगी समेत दो लोग उतरे। जबकि गाड़ी मुख्य राजमार्ग की तरफ निकलकर टीम की आखों से ओझल हो गई। टीम ने मौके पर ही निर्मल व सुमित निवासी डूमरोली राजस्थान को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने जांच करने वाले चिकित्सक का नाम सुरेंद्र निवासी भालखी बताया। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed