फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   accident two men's death

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Fri, 20 Dec 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident two men's death
सिंघाना रोड पर गांव रघुनाथपुरा में नहर के समीप करीब साढ़े चार बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की अस्पताल लेकर जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बलाहा निवासी बिरेंद्र (45) व सहीराम (75) गोद बलाहा बोर्डर पर स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल पर पेट्रोल पंप का कैश जमा कराने के लिए नारनौल जा रहे थे। गहली चौकी से निकलने के बाद गांव रघुनाथपुरा के समीप नहर के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे मोटरसाइकिल असंतुलित होकर ट्रक में जा घुसी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed