फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aarushi tops in poster making competition

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरुषि अव्वल

Sat, 21 Sep 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Aarushi tops in poster making competition
फोटो संख्या:56- हकेवि में ओजोन सप्ताह के समापन सत्र में उपस्थित, समकुलपति प्रो. सुषमा यादव, विश
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के पर्यावरण अध्ययन विभाग ने विश्व ओजोन सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। विवि की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने ओजोन क्षरण के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला। मानव अस्तित्व के लिए ओजोन परत के महत्व से अवगत कराया।इस दौरान आयोजित कराई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरुषि ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


विश्व ओजोन सप्ताह के समापन सत्र में वैज्ञानिक डॉ. जगवीर सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि क्लाइमेट एक्शन जलवायु में प्रगति और पर्यावरण की रक्षा में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल जैसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मोना शर्मा ने बताया कि सप्ताह भर चले इस आयोजन में ओजोन परत संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कराई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरुषि प्रथम, गायत्री द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रही। वहीं स्लोगन लेखन में चाहत प्रथम, सौरव द्वितीय व अनीश शर्मा तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में निशु प्रथम, दिनेश द्वितीय तथा मोनिका तृतीय रही। पर्यावरण अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से ओजोन क्षरण और इसके प्रतिकूल प्रभावों पर डाला। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. अनूप यादव और डॉ. दुष्यंत कुमार ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed