फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aarti of Kuldevi Mahalakshmi and Maharaja Agrasen was performed

Mahendragarh-Narnaul News: कुलदेवी महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की आरती की

Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Kuldevi Mahalakshmi and Maharaja Agrasen was performed
फोटो 4अग्रवाल सभा भवन में कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की आरती करने पहुंचे समाज के
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला महेंद्रगढ़ ने अग्रवाल सभा भवन स्थित महाराजा अग्रसेन दरबार में कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सीए प्रवीण बंसल एवं महामंत्री कृष्ण कंछल ने बताया कि सर्वप्रथम वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद सिंघल, प्रदेश मंत्री बजरंग लाल अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा के महामंत्री रवि गर्ग ने माल्यार्पण की। वहीं प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने समाज को संगठित होने की अपील की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की मांग पर दिल्ली सरकार ने अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने उपस्थित समाज की लोगों से अग्रोहा शक्तिपीठ दर्शन के लिए पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यनारायण गुप्ता, अरुण नूनीवाला, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, शिवकुमार मित्तल, बुधराम गोयल, रोहतास भोजावासिया, दीपक गोयल, महिला जिला अध्यक्ष सावित्री संघी, शहरी अध्यक्ष सुशील गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed