फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aam Aadmi Party demonstrated against inflation

महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विरोध-प्रदर्शन

Fri, 22 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party demonstrated against inflation
कनीना। महंगाई के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान आप के जिलाध्यक्ष सुकेश दीवान ने कहा कि तेल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इसी प्रकार खाद्य पदार्थों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, मध्यमवर्ग से लेकर निचले तबके के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब मजदूर नागरिकों पर अब मूलभूत खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाया गया है जो कि बहुत गलत है। उन्होंने खाद्य सामग्री पर लगाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा दूध-दही के लिए जाना जाता है। बीजेपी सरकार अब इस तरीके से जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाला काम कर रही है। सत्यनारायण यादव ने कहा कि खुद को गरीबों की सरकार होने का दावा करने वाली भाजपा असल में पूंजीपतियों की पार्टी है। देश और प्रदेश की जनता साल 2024 में होने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी। रसोई का खर्च कई गुना बढ़ गया है। फल और सब्जियों के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है, ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में गरीबों को एक समय का भोजन भी नसीब नहीं होगा। इस दौरान माडू राम, चंद्र कला, नवदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed