नारनौल। मोहल्ला चांदुवाड़ा में बुधवार रात पानी की सप्लाई करने जा रहा एक पानी का टैंकर सीवरेज में हाॅल के गड्ढे में धंस गया। पानी के टैंकर को धंसा देखकर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं, जिस समय टैंकर धंसा उस समय रात होने के कारण वहां लोगों की भीड़ कम थी।
चांदुवाड़ा मोहल्ले का यह सड़क मार्ग तालाब बहादुर सिंह से बजाजा बाजार, मानक चौक आजाद चौक को जोड़ने का मुख्य रास्ता है। इस मार्ग पर नई सड़क बनाने के लिए पुरानी सड़क को तोड़ा गया था। पुरानी सड़क तोड़ने के बाद सीवर हॉल का लेंटर भी कमजोर पड़ गया। इस कमजोर लेंटर से जैसे ही टैंकर निकला तो वह इसके अंदर धंस गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस मुख्य रास्ते का निर्माण जल्द करवाया जाना चाहिए, क्योंकि इस मार्ग से भी लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है।