{"_id":"6726983b1e4d723316058571","slug":"a-tanker-full-of-gas-overturned-on-the-road-after-losing-balance-near-nangal-nuniya-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117742-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल नूनिया के पास संतुलन बिगड़ने से गैस से भरा टैंकर सड़क पर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल नूनिया के पास संतुलन बिगड़ने से गैस से भरा टैंकर सड़क पर पलटा
Sun, 03 Nov 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
नांगल नूनिया के पास गैस से भरा टैंकर पलटा हुआ।संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी।
नांगल चौधरी में नेशनल हाईवे 148 बी पर नांगल नूनिया के पास गुजरात से सोनीपत जा रहा इंडियन गैस का टैंकर पलट गया। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया है। टैंकर पलटने के बाद मौके पर दमकल गाड़ी भी पहुंच गई।
शनिवार शाम गुजरात से सोनीपत जा रहे टैंकर का नांगल नूनिया के समीप संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के पलटने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर नारनौल दमकल केंद्र से एक गाड़ी भेजी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टैंकर से गैस रिसाव को रोकने के लिए कंपनी के इंजीनियरों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं सड़क पर टैंकर पलटने से रूट भी डायवर्ट किया गया। टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा है। इसकी दुर्गंध दूर तक फैल गई है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी मौजूद है।
3 किलोमीटर का किया रूट डायवर्ट
नांगल चौधरी-कोटपुतली मार्ग पर नांगल नूनिया के पास टैंकर पलटने के बाद करीब 3 किलोमीटर तक सड़क पर आवाजाही बंद कर दी गई। इस दौरान थनवास होते हुए नांगल चौधरी वाहन पहुंचे।
विज्ञापन
कोटपूतली से बुलाई गई बड़ी क्रेन
टैंकर के पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद इंजीनियरों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि अगर टैंकर को खड़ा कर दिया जाए तो गैस का रिसाव बंद हो सकता है। इसके लिए कोटपूतली से बड़ी क्रेन बुलाई गई।
कहां से कहां तक जाता है 148 बी हाईवे
राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी राजस्थान के कोटपूतली से शुरू होकर पंजाब के बठिंडा तक जाता है। यह राजमार्ग 427 किलोमीटर लंबा है। यह हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्यों से होकर गुजरता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी सहित अनेक जिले मार्ग पर पड़ते हैं।