फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A person becomes great not by birth, but by their deeds: Vice-Chancellor

व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्मों से महान बनता है : कुलपति

Mon, 01 Jun 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A person becomes great not by birth, but by their deeds: Vice-Chancellor
फोटो संख्या:56 कार्यक्रम में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का स्वागत करते भाविप पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
महेंद्रगढ़। गोशाला रोड स्थित एक निजी समारोह स्थल पर भारत विकास परिषद की ओर से परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। उन्होंने समाज सेवा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर भाविप हरियाणा दक्षिण के प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार नारनौल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इसमें अध्यक्ष रतनलाल माधोगढ़िया, सचिव राम गोपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन भारद्वाज, महिला सहभागिता प्रमुख रीना बंटी, संपर्क प्रमुख रमेश टांक, सेवा प्रमुख डॉ. भंवर सिंह, संस्कार प्रमुख दलीप गोस्वामी और पर्यावरण प्रमुख सुरेश सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन

बीकानेर से आए विशिष्ट अतिथि मोहर सिंह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान पर अपने अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित लोगों को प्रेरणा मिली। समाजसेवी रामकुमार गुप्ता को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों जैसे कमल टांक, सुमेधा यादव, अभिषेक गुप्ता, अविषा, सोहम मित्तल, अनुराग गुप्ता और डॉ. विपिन माधोगढ़िया को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम में मनीष खुराना और रीना गुप्ता की कविताओं ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। मंच संचालन रमेश टांक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत और समापन राष्ट्रगान से हुआ। अंत में संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed