{"_id":"68cd9aa1eee47c0db606e99b","slug":"a-fault-in-the-33-kv-line-left-half-the-city-without-power-for-10-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1005-129937-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 10 घंटे आधे शहर की बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 10 घंटे आधे शहर की बत्ती रही गुल
Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 35हुडा सेक्टर में 33 केवी लाइन में फॉल्ट को ठीक करते बिजली कर्मचारी। संवाद
नारनौल। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महेंद्रगढ रोड स्थित 220 केवी पावर हाउस में लगे सीटी ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इस कारण महेंद्रगढ़ रोड व हुडा सेक्टर के पास 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट को ठीक करते समय सुरक्षा के मद्देनजर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पावर हाउस और हुडा पावर हाउस की लाइन को परमिट लेकर बंद करवाया गया। इस कारण करीब आधे शहर में सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
हुडा पावर हाउस व इंडस्ट्रियल पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण मोहल्ला जमालपुर, होंडा चौक, हुडा सेक्टर, मन्नू नगर, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, छोटा बड़ा तालाब, भूप कॉलोनी, रामकरण दास कॉलोनी, सैनी धर्म कांटा, श्याम कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी और पंचमुखी कॉलोनी सहित करीब आधे शहर में बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक बाधित रही। घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई। इससे बिजली के उपकरण काम नहीं कर रहे थे।
-- -- -- -- --
किराना की दुकान है। दूध व दही की बिक्री सुबह से शाम तक बनी रहती है। इसलिए सुबह दूध और दही दुकान में स्टोर कर लेता हूं लेकिन बिजली नहीं होने के कारण सामान खराब हो गया। इस कारण आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।-राहुल सैनी, श्याम कॉलोनी
विज्ञापन
-- -- -- --
देर तक बिजली नहीं रहने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हुए। सुबह पानी आता है लेकिन बिजली नहीं होने से सप्लाई भी बंद रही। वहीं इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। फोन व इलेक्ट्रिक वाहन भी चार्ज नहीं कर पाए। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।-रामजस गोयल, ईदगाह कॉलोनी
वर्जन :
33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट को ठीक करते समय सुरक्षा के मद्देनजर इंडस्ट्रियल एरिया और हुडा पावर हाउस से जुड़े फीडर की बिजली आपूर्ति को बंद किया गया था।-लोकेश कुमार, अर्ध शहरी एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल।