फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   91 thousand rupees and one accused caught in snatching mobile, sent to child improvement home

91 हजार रुपये व मोबाइल छीनने के मामले में एक आरोपी पकड़ा, बाल सुधार गृह भेजा

Tue, 22 Dec 2020 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
91 thousand rupees and one accused caught in snatching mobile, sent to child improvement home
दूध की पिकअप चालक से 91 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी गांव खातोद का निवासी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां आरोपी को नाबालिग होने के चलते फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने लूट के मामले में जांच करते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार के नंबरों के आधार पर जांच की। पुलिस ने गांव खातोद से नाबालिग युवक को पकड़ा। पिकअप चालक से छीना गया मोबाइल आरोपी से बरामद हुआ। सिटी थाना प्रभारी अजयबीर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए। 91 हजार रुपये तथा मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी भी इसी गांव का निवासी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें राजस्थान के जिला धोलपुर निवासी विनोद शर्मा ने पुुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 दिसंबर को कोटपुतली से अपनी गाडी में दूध की थैलियां भरकर लाया था। नारनौल में दूध उतारकर 13000 रुपये का भुगतान लिया । इसके बाद अटेली होते हुए महेंद्रगढ़ शहर पहुंचा। महेंद्रगढ़ में किले के पास कांप्लेक्स में दूध उतारा। यहां सतबीर यादव से 78000 रुपये का भुगतान लिया। सुबह करीब 8.30 बजे महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर कैंची मोड पहुंचे तो पीछे से सफेद रंग की स्विफ्ट गाडी आई। जिसमें 2 लड़के बैठे हुए थे।उन्होंने हमारी गाडी के आगे अपनी कार लगा दी। एक युवक ने टायर खोलने वाला पाना मार मार कर हमारी पिकअप गाड़ी के शीशे तोड़े। हमलावरों ने उसके तथा सहायक धर्मेंद्र के साथ मारपीट की। हमलावरों ने मोबाईल व 91000 रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों अपनी कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed