फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   7.55 lakh cash recovered from two places

Mahendragarh-Narnaul News: दो स्थानों से 7. 55 लाख की नकदी बरामद

Mon, 23 Sep 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
7.55 lakh cash recovered from two places
नारनौल। हरियाणा में आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गोद बलाहा नाका, फैजाबाद नाका से 7 लाख 55 हजार रुपये की राशि बरामद कर आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार पुलिस की विभिन्न थानों की टीमों की ओर से शनिवार रात गहनता से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वाहन चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से 7 लाख 55 हजार की राशि बरामद की है। गोद बलाहा नाका पर चेकिंग के दौरान गाड़ी चालक से 3 लाख 80 हजार और फैजाबाद नाका पर गाड़ी चालक से 3 लाख 75 हजार रुपये की राशि बरामद की है। टीम के द्वारा पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, इसलिए चुनाव आचार संहिता के चलते नकदी जब्त कर आगामी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां पुलिस द्वारा जिले के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद किया गया है, वहीं साथ लगती राजस्थान सीमा पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों को चेक किया जा रहा है तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed