फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार स्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच रखी हैं ईवीएम-वीवीपैट

चार स्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच रखी हैं ईवीएम-वीवीपैट

Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
चार स्तरीय सुरक्षा इंतजामों के बीच रखी हैं ईवीएम-वीवीपैट
नारनौल। आईटीआई गर्ल्स व पीआर सेंटर में ईवीएम-वीवी पैट कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रखी है। दोनों सेंटरों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा हरियाणा पुलिस, बीएसएफ और आईआरबी के जवान ईवीएम मशीनों की निगरानी कर रहे हैं। 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

बता दें कि 12 मई को जिले में 495 स्थानों पर 781 बूथों पर मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ था। इसके बाद देर रात तक ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को आईटीआई व पीआर सेंटर में टीमों ने जमा कराया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. गरिमा मित्तल व एसपी चंद्र मोहन रविवार की रात लगभग 12 बजे आईटीआई व पीआर सेंटर का दौरा किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद विभिन्न राजनैतिक दलों की मौजूदगी में रात दो बजे तक ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की स्ट्रांग रूम में सील करने का कार्य हुआ। डीसी ने सबसे पहले विधानसभा नारनौल की जमा हो रही मशीनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा ने सुचारू रूप से चल रहे कार्य की जानकारी दी। डीसी ने नांगल चौधरी में जमा की जा रही मशीनों का अवलोकन किया व सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार से जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महेंद्रगढ़ व अटेली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व एडीसी विक्रम सिंह से मशीनों के साथ आवश्यक रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। कमरों में रखी मशीनों का पूरी टीम ने जायजा लिया। पहले विधानसभा क्षेत्र नारनौल की ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को माइक्रो ऑब्जर्वर रामौतार, बीजेपी से जिला अध्यक्ष शिव कुमार व राजेंद्र यादव जिला चुनाव प्रबंधक, कांग्रेस से संदीप व ऋषि राज लांबा की उपस्थिति में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नारनौल ने सील किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़, अटेली व नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र की मशीनों को पूरी टीम के समक्ष मशीनों को सील किया गया। सील करने से पूर्व औपचारिकताओं को भी पूरा किया। एसपी चंद्र मोहन ने सुरक्षा इंतजामों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों सेंटरों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच गारद हरियाणा पुलिस, चार गारद स्थानीय पुलिस और चार गारद अर्धसैनिक बल के लगाए गए हैं। इसके अलावा सभी जगहों पर कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। डीएसपी भी दोनों सेंटरों पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा दोनों सेंटरों पर फायर विभाग की दो गाड़ियां तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed