{"_id":"5c3e2f9bbdec2273923c0cb7","slug":"71547579291-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज ,5 राज्यों की 24 टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज ,5 राज्यों की 24 टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव पाली में बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को होगा। प्रतियोगिता में पांच राज्य की 24 टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगेे। प्रतियोगिता का समापन 28 जनवरी को होगा। प्रसिद्ध समाजसेवी वीके नागलिया विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। बाबा जयरामदास के वार्षिक मेला उत्सव के उपलक्ष्य पर होने वाली अन्य खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 31 जनवरी को मेला अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पुरस्कृत करेंगे।
इलाके के प्रसिद्ध संत बाबा जयराम दास का 70वां विशाल मेला 31 जनवरी को लगेगा। इस पावन पर्व पर उत्तरी भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता हर साल बाबा के मेले के अवसर पर माघ बदी एका दशी को संपन्न होती है। 31 जनवरी को बाबा के धाम पर मेला लगेगा। मेले के उपलक्ष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के शेड्यूल में क्रिकेट प्रतियोगिता 16 जनवरी से शुरू होगी। जो 28 जनवरी तक चलेगी। बुधवार से होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारी हो चुकी है। क्रिकेट महाकुंभ में अजय जयपूर, मांडोला, गाला स्पोर्ट्स दादरी, ग्रीन फिल्ड किक्रेट एकेडमी सीसोठ, धीरज दिल्ली, अजय मेरठ, नंदगांव भिवानी 1, नंदगांव भिवानी 2, रोहतक- दीपक राठी, गुडगांव-आशु, बलहारा क्रिकेट एकेडमी करनाल, दिल्ली जीमखाना, बीजेआरडी क्रिकेट एकेडमी पाली, आर्मी क्रिकेट टीम, द्वारका दिल्ली, बीजेआरडी सीनियर सेेकेंडरी स्पोर्ट्स एकेडमी पाली, पवन भिवानी, फरीदाबाद, अजीत गुरुग्राम, ग्रामीण क्रिकेट एकेडमी सलेमपूर यूपी, नेवी विशाखापटनम, जीआर एकेडमी जयपुर, जम्मू एंड कश्मीर आदि टीमों ने भाग लेंगी।
एथलेटिक्स स्पर्धा 29 से
मेले के उपलक्ष्य में 29 जनवरी को एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। 30 जनवरी को वालीबॉल और कबड्डी स्पर्धा के लिए खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। 30 जनवरी रात्रि को बाबा का जागरण होगा। 31 जनवरी रात को हरियाणवी रागिनी कंपीटिशन होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख 51 हजार रुपये तथा आधा किलोग्राम चांदी का कप इनाम के तौर पर दिया जाएगा। दूसरा इनाम एक लाख एक हजार के साथ 250 ग्राम चांदी का कप दिया जाएगा। क्रिकेट में मैन ऑफ द सीरिज एक हीरो बाइक दी जाएगी। कबड्डी और वालीबॉल की प्रथम इनाम 71 हजार तथा द्वितीय 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। कुश्ती कि प्रतियोगिता 50 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक के पुरस्कार की होगी।