फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सेफ्टी दीवार बनाने की मांग

सेफ्टी दीवार बनाने की मांग

Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
सेफ्टी दीवार बनाने की मांग
नाले की सेफ्टी दीवार बनाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली-बहरोड़ सड़क मार्ग पर स्थित गांव बिहाली बस स्टैंड पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले पर सेफ्टी दीवार नहीं है। इस वजह से यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। गांव के निवासी बिजेंद्र सिंह, बाबूलाल, धनपत, बीरसिंह, बलबीर सिंह, मनोज कुमार, पप्पू आदि ने बताया कि गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क मार्ग से नाला बनाया गया है। सड़क के नवीनीकरण के बाद नाले की सेफ्टी दीवार पूर्ण रूप से खत्म कर दी गई। नाले से सटकर गांव का मुख्य मार्ग है। इससे हर समय छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। लेकिन, नाले पर दीवार न होने के कारण किसी भी समय कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। नाले का आलम यह है कि अंजान व्यक्ति को नाले का कोई पता नहीं लगता। वह हादसे का शिकार हो सकता है। दीवार हटने के बाद सड़क मार्ग नाले से ऊंचा हो गया। आम नागरिक के साथ-साथ छोटे-बड़े वाहन और स्कूली वाहन भी नाले से सटे मार्ग से ही गुजरते हैं। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिस तरह सड़क मार्ग का नवीनीकरण किया है उसी तरह नाले की दीवार का भी निर्माण करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed