फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   70 thousand rupees goods and cash stolen by breaking the lock

Mahendragarh-Narnaul News: चोरों ने ताला तोड़कर 70 हजार रुपये का सामान और नकदी पर किया हाथ साफ

Fri, 09 Jun 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees goods and cash stolen by breaking the lock
महेंद्रगढ़। शहर की शास्त्री कॉलोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 60 हजार रुपये कीमत का सामान और दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शहरी पुलिस ने पीड़िता दीपिका के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

हुड्डा पार्क के सामने स्थित शास्त्री कॉलोनी निवासी दीपिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति सनोज नेवी में कार्यरत हैं। वह बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। वह 30 मई को घर का ताला बंद कर बच्चों के साथ भिवानी अपने मायके चली गईं थीं। वीरवार को वह मायके से आई तो बाहर का मुख्य गेट बंद पड़ा था, लेकिन अंदर का गेट का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने जब सामान चेक किया तो एक एलईडी, लैपटॉप, घड़ी, सोने की कान की बाली, दस हजार रुपये तथा अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने बताया कि लगभग 60 हजार रुपये कीमत का सामान और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़िता दीपिका के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed