{"_id":"6834bf04c300cfb334018489","slug":"69-applications-were-received-in-pg-college-and-31-in-womens-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-125074-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज में 69 और महिला महाविद्यालय में 31 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज में 69 और महिला महाविद्यालय में 31 आवेदन आए
Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल के महिला कॉलेज में आवेदनों की जांच करते टीम के सदस्य।
- फोटो : kathua news
नारनौल।
कॉलेजों में दाखिले को लेकर आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि सोमवार को 31 नए आवेदन आने के साथ अब तक कुल आवेदन 213 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं को दाखिला संबंधी जानकारी देने व सभी आवेदनों की जांच के लिए प्रोफेसर सुनील सैनी हेल्प डेस्क पर मौजूद रहते हैं। किसी भी जानकारी के लिए छात्राएं टीम से संपर्क कर सकती है।
राजकीय महाविद्यालय के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि सोमवार को 69 नए आवेदनों के साथ अब कुल संख्या 309 हो गई। दाखिला प्रभारी ने बताया कि अब आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि अब समय रहते जिन छात्रों ने आवेदन नहीं करवाए वे भी जल्द करवा ले। 19 जून को पहली कटआफ लिस्ट जारी होगी और आवेदन की अंतिम तिथि भी 9 जून है। उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो छात्र कॉलेज में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।