फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   67 young people have shown interest in PhD admissions; apply by the 30th.

Mahendragarh-Narnaul News: पीएचडी में दाखिले के लिए 67 युवाओं ने दिखाई रुचि, 30 तक करें आवेदन

Tue, 16 Dec 2025 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
67 young people have shown interest in PhD admissions; apply by the 30th.
फोटो संख्या:62- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़---संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए 67 ऑनलाइन आवेदन आएं हैं। संस्थान में 24 विभागों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब 15 दिन शेष हैं और दाखिला लेने के इच्छुक युवा 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



ब10 दिसंबर को संस्थान की ओर से पीएचडी में दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब 7 दिन में 24 विभागों में दाखिले के लिए 67 युवाओं ने रुचि दिखाई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न 24 विभागों में कुल 105 पीएचडी की सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद 2 जनवरी 2026 को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से पांच पाठ्यक्रमों होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 2 जनवरी 2026 को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


9 जनवरी को जारी होगी पहली मेरिट सूची

पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी 2026 से शुरू होंगे। इसमें साक्षात्कार टीम की ओर से युवाओं का चयन किया जाएगा और युवाओं के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएंगी। संस्थान की ओर से पहली सूची 9 जनवरी को जारी की जाएगी। इसके बाद आवेदक समयानुसार अपना दाखिला ले सकते हैं। अगर संस्थान में सीटें रिक्त रहने पर 15 जनवरी को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।

----------
- वर्जन:
संस्थान में पीएचडी के 24 विभागों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अब 6 दिन में 67 आवेदन पहुंचे हैं। पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए युवा हकेंवि की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। -डॉ. तेजपाल ढेवा, पीएचडी दाखिला नोडल अधिकारी, हकेंवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed