फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आईएमटी खुड़ाना के लिए एचएसआईआईडीसी ने चीफ टाउन प्लानर को भेजी फाइनल रिपोर्ट

आईएमटी खुड़ाना के लिए एचएसआईआईडीसी ने चीफ टाउन प्लानर को भेजी फाइनल रिपोर्ट

Fri, 25 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
आईएमटी खुड़ाना के लिए एचएसआईआईडीसी ने चीफ टाउन प्लानर को भेजी फाइनल रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। एचएसआईआईडीसी ने जिला प्रशासन ने आईएमटी खुड़ाना की फाइनल फिजिबिलिटी रिपोर्ट चीफ टाउन प्लानर को भेज दी है। प्रशासन की ओर से सात बिंदुओं की सकारात्मक रिपोर्ट में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपना हस्ताक्षर किए हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर आईएमटी की स्थापना के प्रयास होंगे।
रिपोर्ट में सिंचाई विभाग और विद्युत निगम आदि ने सकारात्मक रिपोर्ट दी है। वन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पंचायत कि जमीन विभाग का कोई नोटिफाइड एरिया नहीं है। इसलिए उन्हें आईएमटी की स्थापना से कोई आपत्ति नहीं है। 18 जनवरी को चंडीगढ़ की टीम ने आईएमटी खुड़ाना की साइट को चेक किया था।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने लोगों से वहां कनेक्टिविटी, वाटर लेवल तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद अधिकारियों ने लगातार साइट पर बिजली, पानी का लेवल, कनेक्टिविटी, रास्ते आदि का निरीक्षण किया था। उसके बाद ही उक्त रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अंश
1 ग्राम पंचायत खुड़ाना आईएमटी के लिए अपनी पंचायती जमीन सर्कल रेट पर देने को तैैयार है। पूरी जमीन खाली पड़ी है जिस पर किसी का अतिक्रमण या प्लाटिंग नहीं है।
2 गांव खुड़ाना की 960 एकड़ पंचायत भूमि पर वन विभाग का कोई नोटिफाइड एरिया नहीं है। 21 फरवरी को विभाग की ओर से साइट चेक किया गया था। जिस पर छोटे कीकर आदि के पेड़ हैं।
3 महेंद्रगढ़-चरखी दादरी रोड से साइट तक रास्ते में आदलपुर के किसानों की जमीन आती है। इन किसानों ने जमीन का प्रस्ताव पास कर संबंधित विभाग को सौंप दिया है।

4 गांव खुड़ाना में बिजली के लिए 33केवी सब स्टेशन पहले से ही मौजूद है।
5 गांव की यह जमीन बंजर है। 18 जनवरी को अधिकारियों ने इसको चेक भी लिया था जिसकी रिपोर्ट भी भेजी गई है।
6 सिंचाई विभाग सतनाली फीडर से आईएमटी को पानी उपलब्ध करवाया जा सकता है। फीडर की दूरी आईएमटी से 7.25 किलोमीटर पड़ती है।
7 इस क्षेत्र में पानी 161 मीटर गहराई पर उपलब्ध है जोकि पीने योग्य है।

वर्जन
हमने आईएमटी/आईई की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई। रिपोर्ट में सबकुछ पॉजिटिव है। अब उच्च अधिकारियों को इसका निर्णय लेना है। जल्द ही इस एरिया के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।
- डॉ. गरिमा मित्तल, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed