फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...

Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...
गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर दस दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव ने मंगलवार को विराम ले लिया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ... के उद्घोष के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इससे पूर्व सोमवार रात सत्यनारायण मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सोनी ने शिरकत की।

पंडित देवकीनंदन ने यजमान से पूजा अर्चना करवा कर गणेशजी की आरती करवाई। मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में विसर्जन से पूर्व हवन हुआ। इसके बाद मंदिर से गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पुस्तक गली, मानक चौक, आजाद चौक, किला रोड, नलापुर, महावीर मार्ग, पुल बाजार होते हुए जनक सागर पर पूर्ण हुई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के बैंड और डीजे पर नाचते हुए युवक गुलाल उड़ाते हुए जनक सागर तक पहुंचे। नगर में विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने गणेश जी की आरती की। गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान जनक सागर पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। जनक सागर पर आरती के बाद गणेश जी का भाव पूर्ण विसर्जन किया गया। इसी कड़ी में मां चामुंडा देवी मंदिर और नलापुर सिल्ली वाले गणेश जी की भी शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed