{"_id":"59764bc74f1c1b00498b4621","slug":"61500924871-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी में भूतपूर्व अर्धसैनिक कैंटीन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी में भूतपूर्व अर्धसैनिक कैंटीन का शुभारंभ
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। गर्ल्स स्कूल रोड पर स्थित बाबा मुकुंददास मंदिर की दुकान में सोमवार को हलका विधायक डॉ. अभय सिंह ने भूतपूर्व अर्धसैनिक कैंटीन का शुभारंभ किया। जिसमें रिटायर्ड सैनिकों को सस्ती कीमत पर सामग्री खरीदने की सुविधा मिलेगी।
कैंटीन इंचार्ज जिले सिंह व रामसिंह ने बताया कि नांगल चौधरी के आसपास करीब 150 गांव व ढाणियां हैं। जिनमें हजारों जवान सीआरपी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, पुलिस, एसएसबी आदि सुरक्षा संबंधित विभागों में नौकरी करते हैं। रिटायरमेंट के उपरांत विभाग उन्हें कैंटीन में सामान खरीदने की सुविधा उपलब्ध करवाता है। किंतु नांगल चौधरी में कैंटीन नहीं होने के कारण अर्धसैनिक बलों को नारनौल या बहरोड़ जाना पड़ता है। उनकी सुविधा को लेकर शहर में कैंटीन खोल दी गई। इस मौके पर महंत शीतलदास, पूर्व डिप्टी कमांडेंट महेंद्रपाल, इंस्पेक्टर वेदपाल, रामकुमार, महेश कुमार, हरिओम, बाबूलाल नसीर व गोलू राम आदि मौजूद थे।